CG : बड़ा हादसा टला, मजदूरों ने पेड़ पर बीताई रात
गरियाबंद जिले में मूसलाधार बारिश के बीच एक बड़ा हादसा टल गया। छुरा थाना क्षेत्र के ग्राम विजयपाल के पास बगनई नदी में आई अचानक बाढ़ के बीच निर्माणाधीन पुलिया के नीचे बनी अस्थायी झोपड़ी में रह रहे 14 लोग फंस गए।
ये सभी मजदूर पुल निर्माण में काम करते है, जो लगातार वर्षा के चलते बाढ़ चलतज उनकी झोपड़ी में पानी समा गया जिसके चलते रात भर वे पेड़ पर चढ़कर बीताये और सुबह जिला प्रशासन गरियाबंद को सूचना होने के बाद गरियाबंद जिलाधीश भगवान सिंह उईके एवं पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने घटनास्थल पर पहुंचे मौके पर पहुंचे जो किसी तरह पेड़ पर चढ़ 14 मजदूरों की जान बचाई।
दरअसल सुबह छुरा पुलिस को सूचना दिए जिसके बाद महासमुंद एवं गरियाबन्द नगर सेना की एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया। उफनती नदी और तेज बहाव के बीच जवानों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए सभी 14 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया और सभी लोगों की जान बच ग