बसना : बोर गाड़ी से टकराई बस, कई यात्री घायल - CG Sandesh

बसना : बोर गाड़ी से टकराई बस, कई यात्री घायल

बसना से बिलाईगढ़ मार्ग पर खड़ी बोर गाड़ी से बस की टक्कर हो गई. हादसे में कई यात्री घायल हो गए. पुलिस ने 4 जुलाई को बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

बस में सवार ग्राम अमलीडीह (पिथौरा) निवासी परमानंद यादव ने पुलिस को बताया कि 10 जून को वह अपने पिता जी लक्ष्मण यादव के साथ बहन के ईलाज के लिये बिलासपुर गया था. वहां से वे राजधानी बस क्रमांक CG 04 E 1591 में सवार होकर वापस बसना आ रहे थे. शाम करीब 7 बजे बसना से बिलाईगढ रोड ग्राम भालूपतेरा के पास पहले से रोड़ किनारे खडी बोर गाड़ी ट्रक क्रमांक CG06 GR 3880 को बस चालक ने खतरनाक ढंग से, तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ठोकर मार दिया.

हादसे में कई यात्री घायल हो गये. उन्हें ईलाज के लिये एम्बुलेस के माध्यम से सीएचसी बसना ले जाया गया. परमानंद ने बताया कि उन्हें प्राथमिक उपचार बाद रिफर करने पर अकाल पूरख अस्पताल महासमुंद में भर्ती कराया गया.

परमानंद ने ईलाज कराने के 4 जुलाई 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी. पुलिस ने बस चालक के खिलाफ धारा 184-LKS, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें