बसना : हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
बसना से पदमपुर रोड़ पर ग्राम दुधीपाली के पास सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, मोहन यादव पिता सरोज कुमार यादव उम्र 18 साल निवासी लोहराकोट 25 जून 2026 को अपने दोस्त दीपक ठाकुर के मोटर सायकल पल्सर NS क्र. CG06HD0447 से ओडिसा की ओर जा रहा था.
शाम करीबन 4 बजे ग्राम दुधीपाली के पास आयशर ट्रक क्र. 06GZ9594 के चालक ने अपने वाहन को लापरवाही पूर्वक अपने वाहन को रोड़ पर खड़ी कर दिया था, जिससे वह टकरा गया. उसे ईलाज के लिए अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में भर्ती कराया गया था, जहाँ 4 जुलाई 2026 को ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ धारा 184-LKS, 106(1)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें