बसना : ट्रक की ठोकर से वाहन क्षतिग्रस्त - CG Sandesh

बसना : ट्रक की ठोकर से वाहन क्षतिग्रस्त

बसना थाना क्षेत्र के पदमपुर रोड पलसापाली बेरियर के पास हादसे की खबर सामने आई है. सतीश कुमार पटेल पिता भोजराम पटेल उम्र 26 साल निवासी ग्राम डाही ने पुलिस को बताया कि वह 5 जुलाई को टाटा इंटरा क्रमांक CG04 QZ 7693 में बालांगीर से फल छोडकर वापस रायपुर जा रहा था. 

इसी दौरान पलसापाली बेरियर के पास सामने से आ रही ट्रक क्रमांक CG04 NZ 6105 के चालक ने अपने ट्रक को तेज रफ्तार व लापरवाहीपूर्वक चलाकर ठोकर मार दिया, जिससे वाहन के गेट, बम्फर, वाईजर, चेचीस क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है. 

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ धारा 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें