बसना : बेटे के बारे में पूछने पर मरपीट, केस दर्ज - CG Sandesh

बसना : बेटे के बारे में पूछने पर मरपीट, केस दर्ज

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम छोटेडाभा में बेटे के बारे में पूछने पर मरपीट की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, शिव कुमार अग्रवाल का बेटा कान्हा अग्रवाल (20) 5 जुलाई 2026 की शाम से घर नहीं आया था. शिव कुमार को गांव के बादल सिंह ने बताया कि कन्हा अग्रवाल गांव के यमन साव के साथ घुम रहा था. तब 06 जुलाई 2026 को सुबह करीबन 6:30 शिव कुमार अपनी पत्नी व गांव के बादल सिंह के साथ यमन साव के घर गया और उससे पुछा मेरा बेटा कान्हा अग्रवाल कहां है जो कल तुम्हारे साथ घुम रहा था, अभी तक घर नही आया है.

इतने में यमन साव अचानक से तुम लोग हमारे घर सुबह से कैसे आ गये बोलते हुए अश्लिल गालौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा. यमन साव के हाथ में पहने कड़ा से शिव कुमार के माथे में चोंट आकर खुन निकलने लगा. मारपीट करते देख लीला देवी बीच बचाव करने आयी तो यमन ने उसके साथ भी हाथ मुक्का से मारपीट की.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी यमन साव के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें