सरायपाली : आबादी जमीन विवाद में माँ और बेटा-बेटी के साथ मारपीट
सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम बरिहापाली में आबादी जमीन को लेकर मारपीट की खबर सामने आई है. मामले की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 3 जुलाई को एक 17 वर्षीय युवक सरायपाली से अपने गांव बरिहापाली जा रहा रहा था.
इसी दौरान गाँव में अरूण चौहान ने थोड़ा सा रूको बोला और अरूण चौहान तथा उसके पिता गुरूवारू चौहान ने आबादी जमीन की विवाद को लेकर गंदी गंदी गाली गलौज की. अरूण चौहान अपने हाथ में पहने चुड़ा से तथा गुरूवारू चौहान ने ड़डा से मारपीट की. आरोप है की आरोपियों ने युवक की माँ और बहन के साथ भी मारपीट की.
परिवार से सलाह लेने के बाद 4 जुलाई 2026 को थाना सरायपाली में रिपोर्ट दर्ज करायी गई. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अरूण चौहान और गुरूवारू चौहान के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.