सरायपाली : कोटवार और उसकी पत्नी पर मारपीट का आरोप
सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम भोथलडीह के कोटवार और उसकी पत्नी के खिलाफ मारपीट के आरोप में मामला दर्ज कराया गया है. थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 3 जुलाई को गांव में सामाजिक मीटींग था जिसमें आशा गार्डिया के पति लंबोदर गार्डिया काम से बाहर होने के कारण शामिल नहीं हो पाया था.
इसी बात पर कोटवार युधिष्ठिर ताण्डी शाम करीब 4 बजे घर के सामने लंबोदर को तुम मीटिंग में क्यों नहीं आये कहकर अश्लील गाली गलौज जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का एवं चप्पल से मारपीट करने लगा. जब उसकी पत्नी आशा बीच बचाव करने गई तो उसे भी हाथ मुक्का एवं चप्पल से मारपीट किया.
इसी दौरान कोटवार युधिष्ठिर ताण्डी की पत्नि सावित्री ताण्डी भी आ गई और वो भी आशा के साथ अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का एवं चप्पल से मारपीट करने लगी.
मामले में पुलिस ने कोटवार और उसकी पत्नी के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया गया है.