एकतरफा प्यार में दंपति की हत्या, आरोपी को उम्रकैद - CG Sandesh

एकतरफा प्यार में दंपति की हत्या, आरोपी को उम्रकैद

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित सिटी गार्डन कॉलोनी में वर्ष 2021 में हुए चर्चित दंपति हत्याकांड में न्यायालय ने आरोपी समीर उर्फ हसीन को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अभियोजन के अनुसार, 21 दिसंबर 2021 की रात एकतरफा प्रेम में समीर ने जाविदा और उसके पति आबाद की नशीला पदार्थ मिलाकर हत्या कर दी थी। 

मामले की सबसे महत्वपूर्ण गवाह दंपति की बेटी सानिया रही, जिसने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से न्यायालय में गवाही दी। पड़ोसी दिलशाद सहित अन्य गवाहों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराया। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फरजाना मकसूद ने बताया कि न्यायालय ने समीर उर्फ हसीन को आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें