CG : आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन आमंत... - CG Sandesh

CG : आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

महिला एवं बाल विकास विभाग जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र देवरमाल क्रमांक-01 में आंगनबाड़ी सहायिका का पद रिक्त होने के कारण नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित अवधि के दौरान ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थियों को 30 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक वेबसाइट https//aww.e-Bharti.in पोर्टल पर जाकर आवश्यक दस्तावेजों की फाइल अपलोड करते हुए आवेदन कर सकते हैं। 

महिला एवं बाल विकास विभाग जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर किसी प्रकार का विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही आवेदन के समय आवश्यक दस्तावेजों की फाइल अपलोड नहीं किए जाने की स्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना, सक्ती (रीपा भवन, लवसरा रोड, जेठा), जिला सक्ती से संपर्क कर सकते हैं।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें