बसना : दो दुकानों का ताला तोड़कर चोरी, जांच में जुटी पुलिस - CG Sandesh

बसना : दो दुकानों का ताला तोड़कर चोरी, जांच में जुटी पुलिस

बसना नगर के दो दुकानों से चोरी की खबर सामने आई है. पुलिस ने दोनों ही मामलों में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है. 5 जुलाई की रात किसी ने भारत मोबाइल एंड रिपेरिंग शॉप और श्री राधे कपडा बाजार में चोरी की घटना को अंजाम दिया.

कपड़े और पैसों की चोरी
बसना के मेन रोड़ स्थित श्री राधे कपडा बाजार में 05 जुलाई 2026 की रात दूकान के शटर का ताला तोड़कर चोरी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. चोर ने दुकान में रखें गल्ले का लॉक तोडकर 31500 रूपये नगद और कुछ साड़ियाँ, जॉकी कंपनी के अंडरगारमेंट्स तथा अन्य कुछ कपडे कीमती 20000 रूपये जुमला रकम 51500 रूपये को रात में चोरी कर ली.

मोबाइल दूकान में भी हुई चोरी
वहीं, भारत मोबाईल एंड रिपेरिंग शॉप से भी चोरी की घटना सामने आई है. वार्ड नं 05 का निवासी मोहम्मजद शाहिद फुलारा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 05-06 जुलाई की दरमियानी रात किसी ने दुकान से नगदी रकम करीब 40000 रूपये शटर का ताला तोड़कर चोरी कर ली.

दोनों ही मामलों में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305-BNS, 331(3)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें