सरायपाली : पेड़ से टकराई कार, युवक की मौत
सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम लंबर काशीपाली रोड किनारे पेड से कार टकराने से एक युवक की मौत हो गई. मामले में करीब डेढ़ वर्ष बाद केस दर्ज किया गया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, गुलशन रात्रे पिता देवप्रसाद रात्रे उम्र 23 साल निवासी वार्ड नं 11 बलौदा 02 जनवरी 2025 को रात करीब 22:30 बजे कार क्रमांक CG 12 D 8410 में अपने रिश्तेदार अजय रात्रे, पवन रात्रे एवं देवानंद मिर्धा के साथ सरायपाली से बलौदा जाने निकला था. कार को मृतक गुलशन रात्रे तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चला रहा था. इसी दौरान ग्राम लंबर काशीपाली रोड किनारे पेड से उनकी कार टकरा गई.
हादसे में गुलशन के सिर, दोनो कंधे, दोनो हाथ, पसली, पैर में गंभीर चोट आयी थी तथा कार में बैठे अजय रात्रे के कमर में चोटे आयी थी. घायलों को उपचार हेतु डीकेएस अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान 6 जनवरी को गुलशन ने दम तोड़ दिया.
मामले में गुलशन रात्रे के विरूद्ध बीएनएस की धारा 281, 125(a),106(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.