पटेवा : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल - CG Sandesh

पटेवा : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल

पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम चिरको के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गये. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. ग्राम बनपचरी निवासी पवन कुमार खडिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है.

पवन ने अपनी शिकायत में बताया है कि 01 जुलाई 2026 को वह कृष्ण कुमार ध्रुव के साथ उसके मोटर सायकल में एवं पवन का छोटा भाई छन्नू खडिया अपने पल्सर मोटर सायकल क्रमांक CG06HG2611में अपने दोस्त चितरंजन ऊर्फ जितेन्द्र एवं नन्दु ध्रुव के साथ पटेवा गये थे. जहाँ से अपने घर ग्राम बनपचरी जा रहे थे. पवन के छोटे भाई छन्नू खडिया के मोटर सायकल को चितरंजन ऊर्फ जितेन्द्र चला रहा था वे लोग आगे-आगे जा रहे थे.

इसी बीच न्यू चौधरी राजस्थानी ढाबा के सामने, NH53 रोड पर ग्राम चिरको के पास शाम करीबन 07:30 बजे माजदा ट्रक क्रमांक RJ32GC9653 के चालक ने अपनी वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर छन्नू खडिया के पल्सर मोटर सायकल क्रमांक CG06HG2611 को ठोकर मार दिया, जिससे मोटर सायकल में सवार तीनों लोग गिर गये. हादसे में छन्नू खडिया के जबडा एवं शरीर के अन्य हिस्से में तथा चितरंजन ऊर्फ जितेन्द्र के पेट, सिर एवं हाथ में चोंट लगी. उन्हें डायल 112 वाहन से अस्पताल ले जाया गया.

मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ धारा 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें