एशिया के पहले कला-संगीत विश्वविद्यालय में एडमिशन की होड़, दे... - CG Sandesh

एशिया के पहले कला-संगीत विश्वविद्यालय में एडमिशन की होड़, देशभर से खैरागढ़ पहुंच रहे विद्यार्थी

खैरागढ़ : एशिया के पहले संगीत एवं कला विश्वविद्यालय, राजकुमारी इंदिरा सिंह कला संगीत विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इस वर्ष भी विश्वविद्यालय ने पूरी आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी है, जिससे देशभर के विद्यार्थियों को आवेदन में सुविधा मिल रही है।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार प्रथम चरण के आवेदन 18 मई से 16 जून तक स्वीकार किए गए थे। इसके बाद 22 से 25 जून के बीच प्रथम अभिरुचि परीक्षा आयोजित की गई। प्रथम चयन सूची में शामिल अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 10 जुलाई निर्धारित की गई है।

प्रथम चरण के बाद रिक्त रहने वाली सीटों के लिए 30 जून से 14 जुलाई तक दोबारा आवेदन लिए जा रहे हैं। द्वितीय अभिरुचि परीक्षा 20 से 22 जुलाई के बीच आयोजित होगी, जबकि चयनित अभ्यर्थी 25 से 31 जुलाई तक प्रवेश ले सकेंगे। आवश्यकता पड़ने पर कुलपति के आदेश से प्रवेश प्रक्रिया 14 अगस्त तक बढ़ाई जा सकती है।

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा ने बताया कि इस वर्ष पिछले सत्र की तुलना में प्रवेशार्थियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के अलावा देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में विद्यार्थी खैरागढ़ पहुंच रहे हैं। विश्वविद्यालय का प्रयास है कि कोई भी पात्र विद्यार्थी प्रवेश से वंचित न रहे।




author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें