CG : अवैध शराब की खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 10.620 लीटर ... - CG Sandesh

CG : अवैध शराब की खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 10.620 लीटर शराब और दो बाइक जब्त

खैरागढ़ : केसीजी जिले की जालबाँधा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 10.620 लीटर अवैध शराब, परिवहन में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल और कुल 1,00,920 रुपये का मशरूका जब्त किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, पहली कार्रवाई शेरगढ़ तिराहा, पोटिया में की गई। यहां मनीराम लहरे के कब्जे से 30 पौवा अंग्रेजी शराब (कुल 5.400 लीटर) और एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई।

वहीं दूसरी कार्रवाई जालबाँधा नहर के पास की गई, जहां बॉबी रजक के पास से 29 पौवा शोले देशी प्लेन शराब (कुल 5.220 लीटर) तथा पैशन प्रो मोटरसाइकिल जब्त की गई।

दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब, जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें