बसना : कोलिहादेवरी स्कूल में हुआ शाला प्रबंधन समिति का गठन, रेखा बनीं अध्यक्ष
7 जुलाई 2026 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोलिहादेवरी के विद्यालय परिसर में कक्षा 1 ली से लेकर कक्षा 12वीं तक के समस्त पालकों की बैठक आहूत की गई, जिसमें बड़ी संख्या में माताओं सहित अभिभावकों की उपस्थिति रही. शासन से प्राप्त निर्देशानुसार विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने, सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने एवं विद्यालय के सर्वांगीण विकास हेतु केवल पालकों से ही समिति गठित किया जाना था.
इसी तारतम्य में प्राचार्य एन पी नायक की अध्यक्षता में पालकों, शिक्षाविदों,पंचायत प्रतिनिधियों सहित ग्रामवासियों की एक वृहद बैठक में 20 सदस्यीय शाला प्रबंधन समिति का गठन सर्व समिति से किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने एक मत होकर रेखा पारेश्वर को अध्यक्ष पद हेतु चुना! उपाध्यक्ष हेतु प्रकाश साहू का नाम पारित हुआ! उक्त समिति में पालक सदस्य विश्वामित्र साहू,परदेशी पटेल,विजय बरिहा,खगेश्वर खूंटे,कमल प्रधान, वीरेंद्र बंजारा,गजानंद राणा, अजय भोई,संतोषिनी साहू,मालती सिदार, तारा सिदार,सुरेंद्री सिदार, ललिता सिदार सहित शिक्षाविद गोपाल नायक, स्थानीय प्राधिकरण से सरपंच फगूलाल चौहान एवं पंच देवेंद्र प्रधान व शिक्षकों में से डी के बारीक (व्याख्याता ) डी के नायक (प्रधान पाठक) चुने गए.
समिति के पदेन सचिव प्राचार्य नायक ने नवगठित समिति के सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए अपील किया कि समिति के सभी सदस्य गण विद्यालय के विकास, शाला त्यागी बच्चों को पुनः प्रवेश, अनियमित बच्चों की नियमित उपस्थिति, शिक्षा गुणवत्ता में सुधार हेतु सामूहिक प्रयास करें. उक्त बैठक में विद्यालय के व्याख्याता एच बी यादव, आर पंडा, के साव, श्रीकांत प्रधान, जे एल पोर्ते, जी एस मांझी, एल पटेल, समन्वयक एस नन्द,प्रधान पाठक बी एल नेताम शिक्षक पी के सामल, उमेश बिसार पी प्रधान,सहा. शिक्षक लोकनाथ जगत सहित सहायक ग्रेड 2 सतीश डडसेना , लिपिक दिनेश जगत एवं सफाई कर्मी अरक्षित बुड़ेक उपस्थिति व सहयोग रहा! संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के सांस्कृतिक प्रभारी बी के भोई (व्याख्याता) ने किया.