बसना : सड़क हादसे में बाइक सवार घायल
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम लमकेनी के पास सड़क हादसे में बाइक सवार घायल हो गया. घायल की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम रिकोकला थाना राजादेवरी जिला बलौदाबाजार निवासी छबिलाल यादव 07 जुलाई 2026 को अपने मोटर सायकल क्रमांक CG06 GU 1532 से ग्राम लमकेनी से तोषगांव जा रहा था. दोपहर करीब 01:30 बजे तोषगांव की ओर से आ रही मोटर सायकल क्रमांक CG06 GP 3463 के चालक ने अपने मोटर सायकल को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ठोकर मार दिया, जिससे छबिलाल यादव घायल हो गया.
घटना की सुचना पर छबिलाल की पत्नी परिजनों के साथ पहुंची और उसे एम्बुलेंस से सीएचसी ले जाया गया. प्राथमिक उपचार बाद रिफर करने पर अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में भर्ती कराया गया.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मोटर सायकल चालक के खिलाफ धारा 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया गया है.