सरायपाली : 50 रूपये के मछली को लेकर कोटवार की पिटाई
सरायपाली : ग्राम बैदपाली के कोटवार के साथ 50 रूपये के मछली को लेकर मारपीट के मामले में सरायपाली थाने में शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
कोटवार नरेश दीप ने पुलिस को बताया कि 03 जुलाई 2026 को रात करीब 10 बजे उसके घर में गांव के बबलू बाघ, किशोर बाघ और सुमीत आकर गांव के महिपाल दीप से 50 रूपये का मछली उधारी में लिये हो उक्त मछली के पैसे को हमको दो कहने लगे.
कोटवार ने जिस व्यक्ति से मछली उधार लिया हूं उसी व्यक्ति को रूपये दूंगा कहा. इतने में बबलू, किशोर बाघ और सुमीत अभी पैसा दे कहकर अश्लील गालीयां देकर हाथ मुक्का से मारपीट की तथा जान सहित मार देने की धमकी भी दी.बचाने आई कोटवार की बहू के साथ भी धक्का मुक्की करने का आरोप है. घटना को गांव के लोकेश, प्रदीप दीप देखे सुने एवं बीच बचाव किये.
शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बबलू बाघ, किशोर बाघ और सुमीत के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.