पिथौरा : कार का फोटो खींचने से मना करने पर मारपीट - CG Sandesh

पिथौरा : कार का फोटो खींचने से मना करने पर मारपीट

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बरेकेलखुर्द में कार का फोटो खींचने से मना करने की बात पर मारपीट के आरोप में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध कायम किया है.

जयकुमार चतुर्वेदी पिता भोलाराम चतुर्वेदी उम्र 38 साल निवासी श्याम नगर झलप ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि 06 जुलाई 2026 को वह अपने कार क्रमांक CG 06 HE 3288 से ग्राम बरेकेल निवासी अपने डेढ साला किर्तन मिरी के घर गया था. घर के सामने कार को खड़ी किया था. 05 जुलाई 2026 को किर्तन मिरी का लडका हरिश मिरी बिना बताये घर से कहीं चला गया था जिसका खोजबीन किया जा रहा था.

7 जुलाई 2026 को शंकर साहू पिता राजकुमार साहू निवासी बरेकेल खुर्द लगभग रात 09 बजे जयकुमार के कार का फोटो खींच रहा था. जिसे मना करने पर शंकर साहू व अन्य उसके साथियों ने अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट की, जिससे उसे चोटे आई है. बीच बचाव करने आये लेखराज मिरी को हाथ एवं सिर में, पिंकी मिरी के सीने व सिर में चोटे आई है.

पुलिस ने मामले की शिकायत पर आरोपी शंकर साहू के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें