CG : खेत में टूटे तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत, दो... - CG Sandesh

CG : खेत में टूटे तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत, दो घायल

खैरागढ़। जिले के खैरागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलाकछार में विद्युत विभाग की लापरवाही एक मजदूर की जान पर भारी पड़ गई। खेत में रोपा लगाने के दौरान बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, खेत में लगे बिजली के खंभे से तार टूटकर नीचे गिर गया था। रोपा लगाने के दौरान खेत में काम कर रहे मजदूर उस तार के संपर्क में आ गए। हादसे में धनसाय पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चंपा साहू और सीमनदास साहू करंट लगने से घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज सिविल अस्पताल खैरागढ़ में जारी है।

ग्रामीणों का आरोप है कि करीब दो महीने पहले ही बिजली विभाग को टूटे तार की शिकायत की गई थी, लेकिन विभाग ने समय पर कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शिकायत पर ध्यान दिया गया होता तो यह दर्दनाक हादसा टाला जा सकता था।

घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं ग्रामीण दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें