CG : श्रम मंत्री की बैठक में लिया गया  बड़ा फैसला - CG Sandesh

CG : श्रम मंत्री की बैठक में लिया गया बड़ा फैसला

श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन की अध्यक्षता में कल मंत्रालय में छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल की पहली बैठक हुई। बैठक में ई-रिक्शा सहायता योजना के तहत मिलने वाली अनुदान राशि को पचास हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये का निर्णय लिया गया। 

इसके अलावा गिग वर्कर्स, चरवाहों और असंगठित कर्मकारों के मेधावी बच्चों के लिए नई कल्याणकारी योजनाएं तैयार करने पर भी सहमति बनी। श्रम मंत्री ने पंजीकृत श्रमिकों का ई-केवाईसी और आधार आधारित पंजीयन कराने तथा पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें