CG : बारिश के बाद जनजीवन अस्त-व्यस्त, नाला में कूदा बस का हे... - CG Sandesh

CG : बारिश के बाद जनजीवन अस्त-व्यस्त, नाला में कूदा बस का हेल्पर

जांजगीर-चाम्पा जिले में 3 दिनों की बारिश के बाद नाले उफान पर हैं. रिंगनी-कुकदा कंजी नाला के पुल के ऊपर से 3 फीट पानी बह रहा था, जो अब कम हो गया है. इसके अलावा बिलारी गांव में भी पुल के ऊपर से पानी बह रहा था, वह भी कम हो गया है. इसकी वजह से पिछले 48 घण्टे से आवागमन बाधित था. मौके पर दोनों ओर नगर सैनिक के जवान और पुलिस तैनात थे. 

दूसरी ओर, बिलारी के कंजी नाला में बस का हेल्पर कूद गया था, जिसे DDRF की टीम ने ग्रामीणों की मदद से 1 किमी दूर बचाया. दरअसल, जिले में पिछले 3 दिनों की बारिश के बाद जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था. नाले उफान पर था. रिंगनी-कुकदा कंजी नाला के पुल के ऊपर 3 फीट पानी बह रहा था. इसके बाद बगल में निर्माणाधीन ब्रिज से लोग, पैदल और बाइक से आवागमन कर रहे थे. 


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें