महासमुंद : अकाल पुरख अस्पताल के बाहर से स्कूटी चोरी - CG Sandesh

महासमुंद : अकाल पुरख अस्पताल के बाहर से स्कूटी चोरी

महासमुंद के अकाल पुरख अस्पताल के बाहर से स्कूटी चोरी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड नं. 4 अयोध्या नगर महासमुंद निवासी सब्जी व्यवसायी कृष्णकुमार 9 जुलाई को शाम करीब 7 बजे टीवीएस आई क्युब ईलेक्ट्रानिक स्कूटी क्रं. CG 04 QN 6897 में अपनी पत्नी मोनिका के साथ अकाल पुरख अस्पताल महासमुंद गया था. चेकअप कराकर करीब 07:25 बजे अस्पताल से बाहर निकले तो पता चला की उनकी स्कूटी किसी ने चोरी कर ली थी.

स्कूटी की कीमती करीब 80000 रूपये बताई गई. पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 303(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें