प्रेम प्रसंग में अपहरण के बाद हत्या, नशीली सिगरेट पिलाकर उता... - CG Sandesh

प्रेम प्रसंग में अपहरण के बाद हत्या, नशीली सिगरेट पिलाकर उतारा मौत के घाट

यूपी के अमरोहा की जिला अदालत ने प्रेम प्रसंग के चलते युवक की अपहरण के बाद हत्या करने के मामले में दो दोषियों को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने कासिम और मुनीश पर 90-90 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह मामला 21 जून 2018 का है।

अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव सिरसा खुमार निवासी शमशाद का प्रेम संबंध कासिम की भांजी से था। इसी बात से नाराज होकर कासिम ने अपने दोस्त मुनीश के साथ मिलकर शमशाद का अपहरण कर लिया। अगले दिन शमशाद के भाई ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस जांच के दौरान दोनों आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर मंडी धनौरा क्षेत्र के जंगल से शमशाद का शव बरामद हुआ।

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले शमशाद को नशीली सिगरेट पिलाई और फिर चाकू से उसकी हत्या कर शव जंगल में छिपा दिया। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने गवाहों, बरामद साक्ष्यों और पुलिस जांच के आधार पर दोनों को अपहरण, हत्या और शव छिपाने का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें