CG : मक्खी के प्रकोप पर किसानो को सलाह, कृषि निर्देशिका जारी
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर ने मक्का, सोयाबीन और गन्ना किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के लिए राज्य स्तरीय कृषि निर्देशिका जारी की है। विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने मौसम को देखते हुए किसानों को सही समय पर और वैज्ञानिक पद्धति से बोनी कार्य पूर्ण करने की सलाह दी है।
मक्का की फसल के लिए संकर जातियों की बीज की दर पंद्रह से बीस किलोग्राम और संयुक्त संकुल किस्मों के लिए बीस से पच्चीस किलोग्राम प्रति हेक्टेयर रखने को कहा है। वहीं, वैज्ञानिकों ने सोयाबीन की फसल के लिए प्रति हेक्टेयर पैंसठ से पचहत्तर किलोग्राम बीज दर का उपयोग करने की भी सलाह दी है। इसी तरह, गन्ना किसानों को खेतों में कीटनाशक दवाई का छिड़काव केवल मौसम साफ रहने पर ही करने को कहा है।
अन्य सम्बंधित खबरें