महासमुंद : 11वीं की छात्रा लापता, जांच में जुटी पुलिस - CG Sandesh

महासमुंद : 11वीं की छात्रा लापता, जांच में जुटी पुलिस

महासमुंद थाना क्षेत्र से 11वीं के छात्रा के लापता होने की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी कायम किया है.

मिली जानकारी के अनुसार, 16 वर्षीय नाबालिग युवती जो कक्षा 11वीं में पढ़ती है, 10 जुलाई को सुबह करीब 6:30 बजे घर से स्कूल जा रही हूँ कहकर निकली थी. लेकिन जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की पर वह नहीं मिली. जिसके बाद युवती के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई.

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 137(2)-BNS के तहत अपराध कायम कर जांच शुरू कर दी है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें