बसना : जल संसाधन विभाग का नहर क्षतिग्रस्त, मरम्मत नहीं होने ... - CG Sandesh

बसना : जल संसाधन विभाग का नहर क्षतिग्रस्त, मरम्मत नहीं होने से किसानों की फसल हो रही बर्बाद, सीएम हेल्पलाइन से कार्रवाई की उम्मीद

बसना विकासखंड के ग्राम पर्रापाट स्थित नहर (खसरा क्रमांक 223) पर खेतों तक आने-जाने के लिए बनी क्रॉसिंग क्षतिग्रस्त हो गई है. उसमें दरारें आई गई हैं. जिससे बारिश और नहर में पानी छोड़े जाने पर दरारों से पानी का रिसाव होकर आसपास के खेतों में पहुंच जाता है, जिससे किसानों की फसलों एवं कृषि भूमि को नुकसान होने की आशंका बनी रहती है.

बोरा और पत्थर लगाकर करते रहे समाधान
बीते कुछ वर्षों से ग्रामीण बोरा, पत्थर आदि लगाकर अस्थायी रूप से समस्या का समाधान करते रहे, लेकिन अब क्षति इतनी बढ़ गई है कि यह व्यवस्था भी पर्याप्त नहीं रह गई है.

ग्रामीणों ने की मरम्मत की मांग
ग्रामीणों ने 12 जुलाई 2026 को सीएम हेल्पलाइन 1076 की पोर्टल पर आवेदन प्रस्तुत कर शीघ्र निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कराने का अनुरोध किया है. ताकि किसानों की फसलों को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके.

सीएम हेल्पलाइन 1076 की पोर्टल पर शिकायत (टोकन नंबर - WP260700090470) तो कर दी गई है. अब देखना होगा की विभाग इस पर क्या कार्रवाई करता है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें