CG : 5 साल का बच्चा स्टेरिंग पर, पहिए के नीचे दबने से ढाई साल के बच्चे की मौत
कोरबा। जिले के सिविल लाइन पुलिस थाना क्षेत्र के पथरीपारा क्षेत्र में हुए एक घटनाक्रम में ढाई साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। घर के पास खेलने के दौरान वह ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। इस घटना ने आसपास के लोगों को दुखी कर दिया है।
खबर के अनुसार प्रधानमंत्री आवास के लिए निर्माण सामग्री लाने वाला एक ट्रैक्टर यहां पर मौजूद था। इसके नजदीक ही निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान 5 साल का बच्चा ट्रैक्टर की स्टेरिंग पर बैठ गया और उसे ध्यान ही नहीं रहा कि उसका छोटा भाई नीचे मौजूद है। पार्षद चंद्रलोक सिंह ने बताया कि ढाई साल के बच्चे की घटना मौत हुई है।
घटना की जानकारी मिली तो बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जूते और फिर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक कुछ नहीं बचा था। यह केवल परिजनों की चीखें सुनाई दे रही थी।
सिविल लाइन पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण हुई है। बच्चों की मौत पर मार्ग कायम किया गया है।
कुल मिलाकर यह लापरवाही का एक बड़ा नतीजा है जो कोरबा के सिविल लाइन पुलिस थाना क्षेत्र में सामने आया। जरूर इस बात की है कि अगर कहीं बच्चे मौजूद है तो उनके पालकों को बराबर निगरानी भी करना चाहिए ताकि इस तरह की अनहोनी से बचा जा सके।