बसना : गौ तस्करी की आशंका, गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की शिकायत पर... - CG Sandesh

बसना : गौ तस्करी की आशंका, गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की शिकायत पर केस दर्ज

बसना पुलिस ने गौ तस्करी के मामले में मामला दर्ज किया है. 12 जुलाई को एक संदिग्ध वाहन से गोवंश बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नंदकिशन साव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 12 जुलाई 2026 को सुबह करीब 4 बजे बंसुला डीपा के पास वाहन क्रमांक CG 09 JB 5574 (TATA ACE) में दो गोवंश को क्रुरतापूर्वक भरकर संदिग्ध रूप से खड़ी कर रखा गया था.

मवेशियों को वाहन में अमानवीय तरीके से क्रूरतापूर्वक भरा गया था. मौके पर चालक उपस्थित नहीं था. जिसकी सुचना पर पहुंची डायल 112 वाहन से गोवंश और वाहन को थाने ले जाया गया.

नंदकिशन ने थाने में शिकायत कर तत्काल निष्पक्ष जांच की मांग की है. यदि जांच में गोवंश का अवैध परिवहन, गौ तस्करी या अन्य कानूनी उल्लंघन की मांग की गई है.

पुलिस ने मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ धारा 10-LCG, 4-LCG, 6-LCG के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें