बसना : 4 वर्षीय मासूम को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत - CG Sandesh

बसना : 4 वर्षीय मासूम को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बोइरडीह के पास सड़क दुर्घटना में 4 वर्षीय मासूम की मौत हो गई. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.
जगदीश पटेल पिता अन्तोक पटेल उम्र 58 साल निवासी बागमाड़ा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि उसकी 4 वर्षीय भतीजी कीर्ती बाई पटेल की दिमागी हालत ठीक नहीं थी. वह कभी भी घर से निकल जाती थी और वापस घर भी आ जाती थी.

12 जुलाई को भी वह घर से बाहर निकली थी जो देर रात तक घर वापस नहीं आयी. अगले दिन सुबह उन्हें पता चला कि बसना से बिलाईगढ रोड ग्राम बोईरडीह के पास सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई है.

उसका शव सीएचसी बसना के शव गृह में रखा गया था. कीर्ती को गंभीर चोट लगी थी. पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 184-MOT, 106(1)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें