बसना : मेरे नाम से शिकायत किया है कहकर की मारपीट - CG Sandesh

बसना : मेरे नाम से शिकायत किया है कहकर की मारपीट

बसना पुलिस ने ग्राम केंवटापाली में मारपीट करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 09 जुलाई 2026 को बनमाली साव बसना से वापस घर जा रहा था.

इसी दौरान शाम करीबन 4 बजे मानिक के घर के पास गाँव के देवारचंद पटेल पीछे से आकर मेरे नाम से शिकायत किया है कहकर अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर अपने पास रखे बांस के डण्डा से मारपीट किया, जिससे बनमाली के होंठ, सिर भुजा में चोटें आई है. बनमाली किसी तरह से अपनी जान बचाकर वहां से भागा.


पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी देवारचंद पटेल के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें