बसना : 8 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार - CG Sandesh

बसना : 8 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम पठियापाली स्थित तालाब के पास महुआ पेंड के नीचे जुआ खेलते 8 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 12 जुलाई को मुखबिर की सुचना पर पुलिस ग्राम पठियापाली के तालाब के पास पहुंची, जहाँ महुआ पेंड के नीचे 52 पत्ती ताश से रूपये पैसों का हार जीत का दाव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेलते 8 जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा.

आरोपियों के पास एवं फड़ से कुल 52 पत्ती ताश, नगदी रकम 8050 रूपया, 4 नग मोटर सायकल कीमती 60,000 रूपये, जुमला कीमती 68,050 रूपये जप्त किया गया.

आरोपियों की पहचान पूरूषोत्तम जगत पिता रामचरण उम्र 36 साल निवासी पठियापाली, अंतर्यामी भोई पिता हेमसागर भोई उम्र 40 साल निवासी हबेकांटा, ललित दास पिता नंदु दास उम्र 34 साल निवासी पीपलखुंटा, हिरादास मानिकपुरी पिता जगदीश उम्र 28 साल निवासी पीपलखुंटा, संतोष दास पिता प्रेमदास उम्र 40 साल निवासी पीपलखुंटा, राजकुमार सुरलिया पिता विजय सुरलिया उम्र 34 साल निवासी बीटांगीपाली, धनेश नाग पिता जलसिंग नाग उम्र 37 साल निवासी पठियापाली तथा अजय साव पिता हेमलाल साव उम्र 38 साल निवासी चिर्राचुआं के रूप में हुई है.

आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं 112(2) बीएनएस के तहत अपराध कायम किया गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें