पिथौरा : धान खरीदी केन्द्र से चोरी कर भाग रहे युवक गिरफ्तार - CG Sandesh

पिथौरा : धान खरीदी केन्द्र से चोरी कर भाग रहे युवक गिरफ्तार

पिथौरा थाना क्षेत्र के धान उपार्जन केन्द्र डिघेपुर से चोरी की घटना सामने आई है. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्या. बरेकेल, उपार्जन केन्द्र डिघेपुर के समिति प्रबंधक लोचन पटेल ने थाने में शिकायत दर्ज करायी. उन्होंने अपनी शिकायत में बताया है कि डिघेपुर सोसायटी में नवम्बर 2025 से अप्रैल 2026 तक धान खरीदी हुई है. खरीदी बंद होने के बाद समिति के सभी सामानों को डिघेपुर धान खरीदी केन्द्र में बने कमरे में रखकर ताला लगाया गया था.

लोचन ने बताया कि वह रोज सुबह-शाम देखने जाया करता था. 11 जुलाई 2026 को गौतम पटेल ने बताया कि दो देवार लडके डिघेपुर सोसायटी के पास से अपने वाहन में सामान लोड कर जंघोरा की ओर जा रहे हैं. सूचना पाकर लोचन डिगेघुर सोसायटी जाकर देखा तो ताला टुटा हुआ था और कुछ सामान इधर-उधर बिखरे थे.

लोचन जंघोरा की ओर गया जैसे ही ग्राम जंघोरा परस पटेल के घर के पास पहुंचा तो मोटर सायकल क्रमांक CG04HP5082 वाहन में सामान लोड कर दो लडके जा रहे थे, उन्हें रोककर सोसायटी में चोरी हुई सामान के बारे में पूछने पर दोनों लडके डिघेपुर सोसायटी के कमरा में रखे सामान को ताला तोडकर ले जाना बताये.आरोपियों ने अपना नाम शोभु देवार निवासी पिथौरा और मोहित नागर निवासी महासमुंद बताया.

डायल 112 वाहन से उन्हें सामान सहित थाना ले जाया गया. उक्त मोटर सायकल में लोड सामान को उतारकर चेक करने पर पता चला कि वे इलेक्ट्रानिक तौल काटा 04 नग, 10mm इलेक्ट्रानिक तार(बंडल), कैमरा केबल 5 नग (बंडल), CC कैमरा 2 नग, 20Kg बाट 14 नग, 3 फेस इलेक्ट्रानिक केबल तार 1 नग(बंडल), धान कटोरा स्टील 2 नग, कुल अनुमानित 78250 रूपये को चोरी कर ले जा रहे थे.

पुलिस ने मामले में आरोपी मोहित नागर और शोभु देवार के खिलाफ धारा 3(5)-BNS, 305(a)-BNS, 331(3)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें