बसना : शासकीय शराब दुकान के पास बोर्ड में छेड़छाड़, लिखा- 'शराब पीकर वाहन चलाये'
बसना के शासकीय शराब दुकान के पास अक्सर लोग सड़क किनारे बैठकर शराब पीते रहते हैं तो कभी लड़खड़ाते हुए गाड़ियां चलाते दिखते हैं. इतना ही नहीं ये लोग गाड़ियों को भी अव्यवस्थित रूप से रोड़ किनारे खड़ी कर दिए रहते हैं, जिससे राहगीरों को आवागमन में असुविधाओं का सामना करना पड़ता है.
अब रोड़ किनारे लगे बोर्ड छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. शराब दुकान के पास रोड़ किनारे दो बोर्ड लगाये गये हैं, जिसमें लिखा है- 'शराब पीकर वाहन ना चलाये.'
किसी ने इनमें से एक बोर्ड में छेड़खानी करते हुये एक शब्द को मिटा दिया है, जिसके बाद बोर्ड पर लिखे लाइन का अर्थ पूरी तरह से उल्टा हो गया है. अब बोर्ड पर "शराब पीकर वाहन चलाये' लिखा हुआ दिखाई दे रहा है.
ऐसे कृत्य करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए, नहीं तो ये आगे भी बोर्ड पर छेड़खानी कर सकते हैं. जिससे राहगीरों को दिशा और दूरी की जानकारी सही तरह से नहीं मिल पाएगी और उनका समय भी व्यर्थ होगा.
बता दें, बोर्ड पर छेड़खानी की यह पहली घटना नहीं है कुछ महीनों पहले भी बोर्ड पर ऐसे ही छेड़खानी की गई थी. ख़बर लिखे जाने तक बोर्ड पर सुधार नहीं किया गया था.