भारतीय सेना ने छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों के लिए आयोजित कॉमन एं... - CG Sandesh

भारतीय सेना ने छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों के लिए आयोजित कॉमन एंट्रेंस एग्जाम के परिणाम घोषित किए

भारतीय सेना ने आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों के लिए आयोजित कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन-सीईई के परिणाम घोषित कर दिए हैं। यह परीक्षा एक से बारह जून तक राज्य के दस परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। अभ्यर्थी अपना परिणाम भारतीय सेना की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट - डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट ज्वॉइन इंडियन आर्मी डॉट एनआईसी डॉट इन और आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस, रायपुर के सूचना पटल पर देख सकते हैं।

कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन में सफल अभ्यर्थियों को अब शारीरिक दक्षता परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सीय परीक्षण सहित भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होना होगा। हवलदार और जूनियर कमीशंड अधिकारी पदों के लिए भर्ती रैली पच्चीस जुलाई से छह अगस्त तक मध्यप्रदेश के सीहोर में आयोजित की जाएगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें