छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों को दिया जायेगा डॉ खूबचंद बघेल ... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों को दिया जायेगा डॉ खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 1 नवम्बर को आयोजित होने जा रहे राज्य स्थापना दिवस के मुख्य समारोह के दौरान डॉक्टर खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। 

इस संबंध में कृषकों से 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। संयुक्त संचालक कृषि से प्राप्त जानकारी अनुसार, इच्छुक कृषक जो खेती में नवाचार, जैविक कृषि, उत्पादन में वृद्धि, कृषि यांत्रिकीकरण या जल संरक्षण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं, वे इस पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं।


अन्य सम्बंधित खबरें