प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की पंजीयन की प्रक्रिया शुरू - CG Sandesh

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की पंजीयन की प्रक्रिया शुरू

प्रदेश में खरीफ मौसम के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बारह जुलाई से पंजीयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कृषि विभाग ने प्रदेष के किसानों से इकतीस जुलाई तक धान, मक्का, सोयाबीन समेत ग्यारह अधिसूचित फसलों का बीमा कराने की अपील की है। 

मौसम विभाग द्वारा अल नीनो के प्रभाव से अनियमित या कम वर्षा की आषंका जताए जाने के बीच कृषि विभाग ने कहा है कि फसल बीमा किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान के विरुद्ध आर्थिक सुरक्षा प्रदान करेगा। कृषि विभाग ने किसानों से फसल क्षति होने पर बहत्तर घंटे के भीतर इसकी सूचना संबंधित विभाग, बैंक, बीमा कंपनी या टोल-फ्री नंबर - एक चार चार चार सात (14447) पर देने की अपील की है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें