छत्तीसगढ़ में चलाया जा रहा है राजस्व ग्राम सर्वेक्षण अभियान
प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में भू-संपत्ति का डिजिटल सटीक रिकॉर्ड तैयार करने के साथ ही भूमि स्वामियों को उनकी भूमि और मकान का मालिकाना हक प्रदान करने के लिए राजस्व ग्राम सर्वेक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत राजस्व विभाग ने प्रदेश में कुल बीस हजार पांच सौ इंक्यावन राजस्व ग्रामों में से उन्नीस हजार आठ सौ पांच ग्रामों का विस्तृत सर्वेक्षण कार्य पूरा कर लिया है।
डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होने से भूमि संबंधी आपसी विवादों और मुकदमों में कमी आएगी। वहीं, किसानों को बैंकों से ऋण प्राप्त करने, फसल बीमा और शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में भी सुगमता होगी।
अन्य सम्बंधित खबरें