पिथौरा जनपद पंचायत से सामानों की चोरी - CG Sandesh

पिथौरा जनपद पंचायत से सामानों की चोरी

पिथौरा जनपद पंचायत के बीएमसी सर्वर रूम से बैटरी सहित कई सामानों की चोरी की शिकायत के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, जनपद पंचायत पिथौरा कैम्पस में बीएमसी सर्वर रूम संचालित है, जिसमें नया 6 नग बैटरी, 1 यूपीएस, 1 जनरेटर की बैटरी रखा गया था. 7 जुलाई को किसी ने इन सामानों की चोरी कर ली. चोरी हुए सामानों की कीमत करीब 83 हजार रूपये की बताई गई.

पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें