सरायपाली : ओम हॉस्पिटल के पास चाकू दिखाकर डराने वाला गिरफ्तार
सरायपाली के ओम हॉस्पिटल के पास हथियार लहराकर डराने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, 13 जुलाई 2026 को सरायपाली के ओम हॉस्पिटल के पास लोगों को चाकू दिखाकर लोगों को डराते धमकाते अतुल प्रधान पिता स्व. राजेन्द्र प्रधान उम्र 22 साल निवासी ब्लॉक कॉलोनी सरायपाली को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा. आरोपी के कब्जे से चाकू कीमती 200 रूपये जप्त किया गया. आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई.
अन्य सम्बंधित खबरें