सांकरा : दुकान में अच्छा चिकन मांगने पर ग्राहक की पिटाई - CG Sandesh

सांकरा : दुकान में अच्छा चिकन मांगने पर ग्राहक की पिटाई

सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम सल्डीह के बाजार में चिकन दुकान वाले और ग्राहक में विवाद के बाद मारपीट की शिकायत थाने में की गई है. दुकानदार को अच्छा चिकन मांगने पर मारपीट का आरोप है.
 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित सुरत बुढ़ेक पिता स्व. विक्रम बुढ़ेक उम्र 47 साल निवासी सल्डीनह 14 जुलाई को शाम करीबन 5 बजे गांव के बाजार में चिकन लेने गावं के उपेन्द्र साव के मुर्गा दुकान में गया था.

सुरत ने अच्छा चिकन देने को कहा तो दुकानदार ने क्या मैं अच्छा् चिकन नहीं देता हूं कहकर नाराज होकर अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का व हाथ में रखे डंण्डे‍ से मारपीट किया. मारपीट करने से सुरत के सिर पर चोट आयी है. मारपीट करते देख पुरूषोत्ताम बुढ़ेक और चन्द्र भानू भोई ने बीच बचाव किया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी उपेन्द्र साव के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें