सांकरा : उधार लिए पैसे मांगने गये युवक के साथ मारपीट
सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम राजाकटेल सागुनढाप में उधार लिये पैसों की बात पर मारपीट के मामले में थाने में शिकायत के बाद केस दर्ज कर लिया गया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, प्रभुलाल पटेल पिता शौंकलाल पटेल उम्र 25 साल निवासी राजाकटेल सागुनढाप ने गांव के हेमन्त पटेल को उसकी आवश्यकता पड़ने पर सन् 2025 में 20,000 रूपये उधार दिया था, जिसे उसके द्वारा जल्दी वापस कर देने की बात कही गई थी. लेकिन कई बार मांगने के बाद भी हेमन्त पटेल ने पैसे वापस नहीं किया.
प्रभुलाल पटेल ने पैसों की आवश्यकता पड़ने पर 14 जुलाई को उसे फोन कर पैसे मांगे तो हेमंत अपने घर बुलाया. प्रभुलाल रात करीबन 9 बजे अपने बडे भाई मंशाराम पटेल के साथ हेमन्त पटेल के घर गया और अपने उधारी के पैसे की मांग की. इतने में हेमन्त ने तुम्हारा पैसा नहीं लग रहा हूँ कहकर गुस्सा होकर अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा. प्रभुलाल घर की ओर भागा तो हेमंत ने अपने घर से लकड़ी के डंण्डा को निकाला और फेंककर मारा, जिससे प्रभुलाल के सिर मे चोट आई है.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी हेमन्त पटेल के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS के तहत अपराध कायम किया है.