महासमुंद : हादसे में रोड़ किनारे खड़ी वाहन क्षतिग्रस्त
महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम बेलसोंडा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से रोड़ किनारे खड़ी वाहन क्षतिग्रस्त हो गई. जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी गई है.
ग्राम बेलसोंडा निवासी तारेन्द्र यादव ने पुलिस को बताया कि वह बालाजी पावर प्लांट में ड्रायवरी का काम करता है. 13 जुलाई की रात बालाजी पावर प्लांट गेस्ट हाऊस खरोरा से तुफान ट्रेक्स वाहन क्रं. CG04MC6694 से बालाजी पावर प्लांट बेलसोंडा जा रहा था.
रात करीब 09:50 बजे एनएच 353 रोड़ कस्तुरबा गांधी स्कूल ग्राम बेलसोंडा के पास पहुंचा था और गाडी को रोड किनारे खडी कर प्लांट के कर्मचारी प्रदीप पटेल का इंतजार कर रहा था. इसी दौरान पीछे से आ रही अज्ञात वाहन के चालक ने अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए तारेंद्र के वाहन को ठोकर मार दी, जिससे उसकी वाहन क्षतिग्रस्त हो गई. मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.