पटेवा : दो दुकानों के शटर का ताला तोड़ की चोरी
पटेवा थाना क्षेत्र में 12-13 जुलाई की दरमियानी रात दो दुकानों के शटर का ताला तोड़कर चोरी का मामला सामने आया है.
चॉइस सेंटर से चोरी
ग्राम ढांक निवासी सरिता चौधरी ने पुलिस को बताया कि 12 जुलाई 2026 को शाम करीबन 5 बजे वह च्वाईस सेंटर का काम खत्म करके लोहे का शटर गिराकर ताला लगाकर अपने निवास ग्राम ढांक चली गई थी. अगले दिन सुबह आई तो देखा कि उसकी च्वाईस सेंटर का शटर का ताला टूटा हुआ था, लकडी का गल्ला (दराज) का ताला भी टूटा हुआ था, जिसमें प्रतिदिन की आय- व्यय हेतु रखे नगदी रकम नहीं था. सामानों एवं गल्ला में रखे नगदी रकम का मिलान करने पर गल्ला (दराज) में रखे चिल्लर सिक्का एवं 10 रूपये, 20 रूपये, 100 रूपये, 200 रूपये, 500 रूपये का नोट कुल कीमती 7000/- रूपये नहीं था.
राधिका ट्रेक्टर्स में भी हुई चोरी
ग्राम खुशरूपाली निवासी हर्ष चंद्राकर ने पुलिस को बताया कि 12-13 जुलाई की दरमियानी रात किसी ने उसके छिलपावन चौक, झलप में स्थित ट्रेक्टर पार्ट्स के दुकान राधिका ट्रेक्टर्स के दोनों शटर का ताला तोड़कर गल्ला में रखे नगदी रकम 6200 रूपये चोरी कर ली है.
पुलिस ने दोनों ही मामलों में अज्ञात के खिलाफ धारा 305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.