सांकरा : दामाद के घर से लौटते बाइक सवार की हादसे में मौत - CG Sandesh

सांकरा : दामाद के घर से लौटते बाइक सवार की हादसे में मौत

सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर के पास सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई. बाइक सवार अपने दामाद के घर से लौट रहा था इसी बीच रोड़ किनारे खड़ी ट्रक से उसकी टक्कर हो गई.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, रामचरण यादव पिता दशरथ यादव उम्र 53 साल निवासी केवटापाली 13 जून 2026 को अपने प्लेटिना मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GA 9994 में अपने दामाद के घर ग्राम सांकरा गया था. वहाँ अपनी भतिजी आरती यादव को छोड़कर शाम को वापस अपने घर केवटापाली जा रहा था. उसी दौरान शाम करीबन 7:30 बजे NH 53 रोड़ पर ग्राम नारायणपुर के पास ट्रक क्रमांक CG 07 BS 4795 के चालक ने अपने वाहन को बिना संकेतक के नो पार्किग जगह में उपेक्षापूर्ण एवं लापरवाही पूर्वक खड़ी कर दिया था, जिससे रामचरण की मोटर सायकल टकरा गई. हादसे में रामचरण यादव की मौत हो गयी.

मामले में आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ धारा 285, 106(1) BNS के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें