संगठन सृजन अभियान के तहत हरदी बाजार में कांग्रेस की नई ब्लॉक... - CG Sandesh

संगठन सृजन अभियान के तहत हरदी बाजार में कांग्रेस की नई ब्लॉक कार्यकारिणी गठित, नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

कोरबा : कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत कोरबा जिले के हरदी बाजार में ब्लॉक स्तर पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में कटघोरा के पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस और कोरबा ग्रामीण जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को अधिक जिम्मेदारी देना है। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी संगठन को सक्रिय बनाने और आम जनता के बीच कांग्रेस की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का काम करेगी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संगठन के नेताओं ने विश्वास जताया कि नई टीम के गठन से पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।



अन्य सम्बंधित खबरें