CG : भारी बारिश से हाल-बेहाल, किसानों को फसलों की चिंता - CG Sandesh

CG : भारी बारिश से हाल-बेहाल, किसानों को फसलों की चिंता

जांजगीर-चाम्पा जांजगीर-चांपा में दो दिन की बारिश से राष्ट्रीय राज मार्ग बिलासपुर जांजगीर से सम्पर्क टुटा,बारिश, जनजीवन प्रभावित:नदी-नाले उफान पर,कई गाँवों का जिलामुख्यालय से संपर्क टुटा, तैनात किये गए नगर सैनिक जांजगीर-चांपा जिले में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिली है, लेकिन कई नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने संवेदनशील स्थानों पर नगर सैनिकों की तैनाती की है। 

लगातार बारिश के कारण नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों की सड़कों, गलियों और चौक-चौराहों पर पानी भर गया है। कई जगह नालियों की समय पर सफाई नहीं होने से पानी की निकासी बाधित हुई, जिससे सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। अकलतरा-शिवरीनारायन मार्ग पर घुटनों तक पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिलासपुर जांजगीर का संपर्क टूटा बारिश के चलते राष्ट्रीय राज मार्ग 49और बिलासपुर रायगढ़ लीलागर नदी नाले उफान पर हैं। इसके कारण दोनों जिलों से संपर्क पिछले करीब 10 घंटे से बाधित है। वहीं खेतों में पानी भरने से किसानों को फसलों के नुकसान की चिंता सताने लगी है। 

लीलागर नदी का पानी पुल के ऊपर जांजगीर-चाम्पा की सीमा किट अंतिम छोर अकलतरा ब्लॉक की ग्राम -करूमहू राष्ट्रीय राज मार्ग बिलासपुर-पामगढ़ मार्ग पर लीलागर नदी का जलस्तर बढ़ने से पुल के ऊपर से पानी बहने लगा है। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने इस मार्ग पर आवागमन रोक दिया है। अधिकारियों का कहना है कि यदि बारिश इसी तरह जारी रही तो पुल पूरी तरह पानी में डूब सकता है। प्रशासन ने जारी की अपील जिला प्रशासन ने लोगों से उफनते नदी-नालों और पुल-पुलियों को पार नहीं करने की अपील की है। साथ ही सभी नागरिकों से प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने और अनावश्यक जोखिम नहीं लेने की सलाह दी गई है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें