CG : अगले दो-तीन दिनों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी - CG Sandesh

CG : अगले दो-तीन दिनों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी

राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में कल रात से रूक-रूक बारिश हो रही है। बिलासपुर जिले की निचली बस्तियों में पानी भर गया है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। 

राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, एक जून से सत्रह जुलाई तक राज्य में औसतन दो सौ तिरानवे दशमलव छह मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो कि प्रदेश में सामान्य वर्षा का इक्यासी प्रतिशत है। 

मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों के लिए मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पष्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे ओडिषा-पष्चिम बंगाल के तट पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें