नकटी गांव में हुई तोड़-फोड़ की घटना को लेकर कांग्रेस ने राज्यप... - CG Sandesh

नकटी गांव में हुई तोड़-फोड़ की घटना को लेकर कांग्रेस ने राज्यपाल से की मुलाकात

रायपुर में नकटी गांव में हुई तोड़-फोड़ की घटना को लेकर कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रभावित ग्रामीणों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। 

ज्ञापन में कांग्रेस ने ग्राम नकटी मामले की न्यायिक या उच्चस्तरीय एजेंसी से निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने, प्रभावित परिवारों को मुआवजा और पुनर्वास देने तथा मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक अदालत में कराने की मांग की है। साथ ही, टूटे हुए मकानों का पुनर्निर्माण कराने की भी मांग की गई है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें