CG : सांप काटने पर घबराएं नहीं, अंधविश्वास से बचें, तुरंत पहुंचाएं अस्पताल
बरसात के मौसम में सर्पदंश की घटनाओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अंधविश्वास से बचने और समय पर अस्पताल पहुंचने की अपील की है। विभाग का कहना है कि सर्पदंश से होने वाली अधिकांश मौतें इलाज में देरी के कारण होती हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश के सभी तैंतीस जिलों के अस्पतालों में एंटी स्नेक वेनम की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। वर्तमान में एक लाख से अधिक वायल उपलब्ध हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों का तुरंत उपचार किया जा सके। .
अन्य सम्बंधित खबरें