पिथौरा : ढाबा में बिक रहा था शराब, आरोपी गिरफ्तार
पिथौरा पुलिस ने ग्राम गडबेडा स्थित चिनी ढाबा में अवैध शराब के मामले में कार्रवाई की है. मिली जानकारी के अनुसार, 17 जुलाई को पुलिस मुखबिर की सुचना पर चिनी ढाबा पहुंची जहाँ अजय सागर पिता रमेश सागर उम्र 24 साल निवासी मुढीपार को पकड़ा गया.
आरोपी अजय सागर के कब्जे से 20 नग पौवा गोवा अंग्रेजी शराब प्रत्येक में 180-180 एमएल जुमला शराब 3600 एमएल कीमती 2400 रूपये व 30 नग पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक में 180-180 एमएल जुमला शराब 5400 एमएल कीमती 2400 रूपये कुल जुमला शराब 9000 एमएल कीमती 4800 रूपये जप्त किया गया.
आरोपी अजय सागर के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें